पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी का हुआ आयोजन, दीप प्रज्वलित कर भारत माता का किया माल्यार्पण

भारत विकास परिषद औरैया शाखा के द्वारा एक पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन नगर पालिका इंटर कॉलेज औरैया में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि सुनील मिश्रा प्रधानाचार्य नगर पालिका इंटर कॉलेज औरैया,विशिष्ट अतिथि अशोक त्रिपाठी पांचाल प्रांत मार्गदर्शन मंडल सदस्य और मुख्य वक्ता शिक्षण संस्थान पर्यावरण प्रमुख कानपुर प्रांत पूनम पोरवाल उपस्थित रहीं।दीप प्रज्वलन और भारत माता एवं विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील मिश्रा जी ने बताया कि आज के युग में* वैचारिक प्रदूषण को भी दूर किया जाना आवश्यक है,उनके द्वारा विद्यालय स्तर पर यह कार्य छात्र छात्राओं के बीच में निरंतर किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि अशोक त्रिपाठी जी ने बताया कि भारत विकास परिषद पूरे भारत में सेवा संस्कार संपर्क के कार्य निरंतर करती रहती है,पर्यावरण विषय संपर्क प्रकल्प के तहत आता है और परिषद् की ओर से थैले का वितरण इसी दिशा की ओर उठाया कदम है।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूनम पोरवाल ने बताया हम इको ब्रिक्स के माध्यम पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा सकते है।हमको वृक्षारोपण,जल संरक्षण,कपड़े के थैलों का प्रयोग करके पर्यावरण को शुद्ध बनाए रह सकते है।कार्यक्रम को राजकीय प्रधानाचार्य कमलेश पाण्डेय, भाजपा नेता दिनेश मिश्रा,देवकांत त्रिपाठी,आनंद कुशवाहा पत्रकार,रामजी बाजपेई नगर अध्यक्ष भाजपा ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम संयोजक प्रदीप दुबे एवं देवकांत त्रिपाठी ने मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के अंत में भारत विकास परिषद औरैया शाखा के द्वारा कपड़े के थैलों का वितरण किया गया।कार्यक्रम का सफ़ल संचालन शाखा सचिव देवमुनि पोरवाल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष गोपाल जी वर्मा के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता आदित्य चतुर्वेदी,भाई जी,अनिल अवस्थी ,आनंद बरसईया,अंकित गहोई,राजेश बाजपेई,बेटालाल शुक्ला,राकेश गुप्ता, बृजेंद्र पाण्डेय,मुकेश गहोई, छुन्ना मिश्रा,के के दुबे, विकास मौर्या,गौरव राठौर,राघव श्रीवास्तव ,आनंद कुशवाहा पत्रकार समेत आधा सैकड़ों लोग मौजूद रहे।