गाड़ी संख्या 22549/22550 (गोरखपुर - प्रयागराज-गोरखपुर) वंदे भारत एक्सप्रेस अब 16 कोचों के रेक के साथ संचालित होगी

गाड़ी संख्या 22549/22550 (गोरखपुर - प्रयागराज-गोरखपुर) वंदे भारत एक्सप्रेस अब 16 कोचों के रेक के साथ संचालित होगी
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सीट उपलब्धता हेतु 22549/22550 (गोरखपुर - प्रयागराज-गोरखपुर) वंदे भारत एक्सप्रेस को अब स्थायी रूप से 16 कोचों के रेक के साथ संचालित किया जाएगा। पूर्व में यह ट्रेन केवल 8 कोचों के रेक के साथ चलाई जा रही थी, जिसे अब बढ़ाकर 16 कोच कर दिया गया है। यह परिवर्तन 08 जून 2025 से लागू होगाl इस विस्तार से अधिक यात्रियों को वंदे भारत की सुविधाजनक, तेज़ और आधुनिक सेवा का लाभ मिल सकेगा।