कल्याण सिंह प्रतिमा अनावरण समारोह की लोधी कल्याण महासभा ने कराई फ़जीहत।*

*कल्याण सिंह प्रतिमा अनावरण समारोह की लोधी कल्याण महासभा ने करायी फजीहत।*

लोधी राजपूत और भाजपा में कराये दो फाड़।

जलेसर। आगामी 8 जून को प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह की नई प्रतिमा का निकटस्थ गांव मोहनपुर में अनावरण होना है। यह कार्यक्रम एटा जनपद के पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के संरक्षकत्व वाली अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के संयोजन में आयोजित किया जायेगा। इस बाबत कार्यक्रम संयोजक एवं अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के संगठन मंत्री पिंकेश लोधी, जिलाध्यक्ष सुशील लोधी एवं ग्राम प्रधान नीरज राजपूत द्वारा पम्पलेट आदि प्रचार सामिग्री का वितरण जोरो से हो रहा है। पम्पलेट के अनुसार अनावरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद उन्नाव साक्षी महाराज, महासभा के संरक्षक एवं एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया,क्षेत्रीय सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल, प्रदेश के काबीना मंत्री धर्मपाल सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सन्दीप सिंह, महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं फर्रूखाबाद सांसद मुकेश राजपूत, राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत शिरकत करेंगे तो वही विशिष्ट अतिथि के रूप में बरखेड़ा पीलीभीत के विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत,मारहरा विधायक वीरेन्द्र लोधी, डिबाई विधायक चन्द्रपाल लोधी,स्याना विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह,कासगंज विधायक देवेन्द्र लोधी, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, चरखारी बिधायक बृजभूषण सिंह, गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत, फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा,लोधी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकरलाल लोधी, राष्ट्रीय मंत्री घनश्याम लोधी,प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत, शीतलपुर ब्लॉक प्रमुख पुष्पेन्द्र लोधी,मारहरा ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा आमन्त्रित किया गया है।

भाजपा का कार्यक्रम है अथवा लोधी महासभा का।
जलेसर। रविवार 8 जून को सुबह दस बजे गांव मोहनपुर में कल्याण सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम भाजपाईयो का कार्यक्रम है अथवा सिर्फ लोधी महासभा का इस बात को लेकर लोगों काफी असमंजस की स्थिति है। यदि यह कार्यक्रम भाजपा का है तो पम्पलेट एवं आमंत्रण पत्र में क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर का नाम क्यों नही है? और यदि यह कार्यक्रम लोधी महासभा का है तो क्षेत्रीय सांसद प्रो एसपी सिंह बघेल का नाम क्यों अंकित है? इसे लेकर क्षेत्रीय भाजपाई असमंजस काफी असमंजस की स्थिति में है। सूत्रों की माने तो भाजपाइयो द्वारा इसे क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर के साथ साथ जलेसर विधानसभा क्षेत्र के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान बताया जा रहा है।

दो फाड़ की ओर अग्रसर लोधी-राजपूत समाज।
जलेसर। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के आयोजकों की खामियों के चलते चर्चा का विषय बन गया है। यदि इस कार्यक्रम को लोधी राजपूत समाज की एकजुटता की दृष्टि से देखा जाय तो यह लोधी राजपूत समाज मे एकता की बजाय विघटनता का परिचायक साबित हो रहा है। आमंत्रण पत्र में प्रदेश सरकार में कई बार मंत्री रहे मानपाल सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री गंगा प्रसाद वर्मा के सुपुत्र एवं परिवार से ग्यारहवीं बार निर्वाचित सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड सहित लोधी राजपूत समाज की अनेक नामचीन हस्तियों के नाम भी आमंत्रण पत्र से नदारद हैं। लोधी राजपूत समाज के ही बुद्धिजीवियों की माने तो गत लोकसभा चुनाव में जिस तरह से एटा लोकसभा क्षेत्र में समाज की प्रतिष्ठा अर्श से आकर फर्श पर गिर गयी है।वैसे ही लोधी महासभा के इस कार्यक्रम के अयोजकत्व के बाद जलेसर विधानसभा क्षेत्र में भी समाज का रसातल की ओर अग्रसर हो गया है।
विदित हो कि अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के गठन और महासभा द्वारा एक सजातीय ग्राम प्रधान से एक तहसील अधिकारी के समक्ष मंगबायीं गयी माफी से आक्रोशित समाज के हजारो लोगो द्वारा अपनी एक नई कमेटी का गठन भी कर लिया गया है। जोकि समाज के दो फाड़ में बंटने का परिचायक भी है।
यदि भाजपा का कार्यक्रम है तो क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर को क्यों नहीं शामिल किया गया है जबकि आगरा सांसद प्रोफ़ेसर एसपी सिंह बघेल को शामिल किया गया है।
यदि लोधी समाज का कार्यक्रम है तो मारहरा विधायक वीरेन्द्र लोधी को शामिल किया गया है और सदर विधायक विपिन वर्मा (डेविड) को शामिल क्यों नहीं किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्रीय लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।


रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।