*नगला सुखदेव में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का हुआ शुभारंभ।*

*नगला सुखदेव में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का हुआ शुभारम्भ ।*

एटा/जलेसर। जनपद एटा की तहसील जलेसर क्षेत्र अंतर्गत गांव नगला सुखदेव स्थित महादेव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर बड़ी धूमधाम से बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई।

आचार्य राम प्रकाश कौशिक के सानिध्य में शिव मंदिर में मूर्तियाँ स्थापित की गई।

कथा आयोजक लटूरी सिंह ने बताया गांव में भोलेश्वर मन्दिर पर कृष्ण भगवान एवं खाटू श्याम की मूर्तिया स्थापित की गई हैं।

कथा वाचक आचार्य पुरूषोत्तम द्विवेदी महाराज श्रीमद भागवत कथा सुना रहे हैं।

भागवत कथा में परीक्षत सुखवीर व यज्ञ पती सोमवीर सिंह बनाए गए है।

कलश यात्रा के दौरान भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह पूर्व एमएलसी प्रत्येंद्र पाल सिंह पप्पू भैया, अवागढ चैयरमैन महेश पाल सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दीपेन्द्र कुमार सिंह कुक्कन ठाकुर, जलेसर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव, चेयरमैन जेएसबी ग्रुप धर्मपाल सिंह टुल्लन ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष भाजपा एड. रमेशपाल सिंह रामू जी, डाक्टर विजय कुमार गौतम एवं अन्य कई लोग मौजूद रहे।


रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।