जम्मू मंडल के श्री माता वैष्णो देवी कटडा रेलवे स्टेशन पर अग्निशमन सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया

जम्मू मंडल के श्री माता वैष्णो देवी कटडा रेलवे स्टेशन पर अग्निशमन सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया

जम्मू मंडल के श्री माता वैष्णो देवी कटडा रेलवे स्टेशन पर आग से संबंधित खतरों के प्रति रेल कर्मचारियों को जागरूक करने और सुरक्षित रखने के लिए अग्निशमन सेवा विभाग व रेलवे द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान श्री माता वैष्णो देवी कटडा के स्टेशन अधीक्षक जुगल किशोर , जीआरपी पुलिस निरीक्षक संजय रैना ,सहायक उप निरीक्षक आरपीएफ विवेक महाजन तथा स्टेशन पर उपस्थित अन्य कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया।

अग्निशमन सेवा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य रेल कर्मियों को आग लगने की स्थिति में उचित प्रतिक्रिया देने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करना था तथा यह सुनिश्चित करना कि ड्यूटी के दौरान रेल कर्मचारी आग से संबंधित खतरों को समझें और उनसे कैसे निपटा जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से, उपस्थित रेल कर्मचारी को आग लगने की स्थिति में क्या करना चाहिए, कैसे बचाव करना चाहिए, और अग्निशमन उपकरणों का उपयोग कैसे करना चाहिए, इस बारे में जानकारी प्रदान की गई।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आग लगने के कारणों के साथ-साथ

आग को रोकने, नियंत्रित करने व आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन उपकरणों का उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

प्राथमिक चिकित्सा और जीवन रक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया गया।

मंडल में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के बारे में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया के ऐसे कार्यक्रमों से रेल कर्मचारियों में जागरूकता फैलेगी तथा रेल मंत्रालय द्वारा भी समय-समय पर अग्निशमन सेवा से संबंधित दिशा निर्देशों का मंडल में मुख्य रूप से पालन किया जाता है।