*जलेसर विधानसभा–ब्लॉक महिला सम्मेलन का अवागढ़ ब्लॉक परिसर में हुआ आयोजन।*

*जलेसर विधानसभा?ब्लॉक महिला सम्मेलन का अवागढ़ ब्लॉक परिसर में हुआ आयोजन।*

महान वीरांगना, त्याग व न्याय की प्रतिमूर्ति एवं पुण्यश्लोक लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के तहत आयोजित जलेसर ?विधानसभा- ब्लॉक महिला सम्मेलन?अवागढ़ ब्लॉक परिसर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा क्षेत्र जलेसर से निर्वाचित मौजूदा भाजपा विधायक संजीव दिवाकर ने कार्यक्रम को संबोधित किया! विधानसभा क्षेत्र जलेसर अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांवों से सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति ने इस विशेष कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाई है।
इस दौरान कार्यक्रम में डीसीबी चेयरमेन एवम् पूर्व एमएलसी श्री प्रत्येद पाल सिंह पप्पू जी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री रमेश पाल सिंह रामू जी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश सरानी जी, मंडल अध्यक्ष अवागढ़ श्री नवीन दीक्षित जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री सत्यपाल यादव जी,जिला पंचायत सदस्य श्री गजेंद्र धनगर जी, मातृशक्ति डोली सक्सेना जी, मंडल महामंत्री श्री मेघराज सिंह जी,मंडल मंत्री श्री संतोष पाल सिंह जी, अध्यक्ष क्रय विक्रय सहकारी समिति जलेसर एवम् युवा भाजपा नेता श्री नागेंद्र बना जी एवं महिला शक्ति के साथ अन्य कई गणमान्य लोग व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे!!

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।