विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा 2025 के तहत,जम्मू मंडल द्वारा प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें थीम पर चलाया जा रहा स्वच्छ भारत अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा 2025 के तहत

जम्मू मंडल द्वारा प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें थीम पर चलाया जा रहा स्वच्छ भारत अभियान

जम्मू मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में जम्मू मंडल में दिनांक 22 मई से 5 जून 2025 तक विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन(प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें) निर्धारित की गई है। यह पहल स्वच्छता, हरियाली, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त रेलवे परिसरों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसी को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नुक्कड़ नाटक का आयोजन रेलवे तथा पर्यावरण शिक्षा केंद्र और स्वच्छ भारत मिशन के तहत किया गया। इस नाटक के माध्यम से प्लास्टिक के कम उपयोग कचरा पुनर्चक्रण तथा बेहतर कचरा प्रबंधन पर जानकारी दी गई है।तथा रेल परिसर में carry your own water Bottle अभियान के माध्यम से प्लास्टिक कचरे को कम करने के लिए प्रेरित किया गया है। इस नाटक के माध्यम से यह भी बताया गया है कि हमें गीला कचरा हरे डस्टबिन तथा सूखा कचरा नील डस्टबिन में डालना चाहिए। इस नुक्कड़ नाटक की सहायता से पर्यावरण जागरूकता अभियान को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

जिनमें यात्रियों द्वारा यात्रा के दौरान प्लास्टिक के कम उपयोग हो।

इसी दौरान जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया की प्लास्टिक प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए।

स्टेशन परिसर में विक्रेता स्टालों का निरीक्षण किया जा रहा है। ताकि सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित हो सके। तथा यात्रियों को पुनः उपयोग योग्य स्टील की बोतलों का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे प्लास्टिक कचरे में कमी आएगी।