अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के लिए केन्द्रीय राज्यमंत्री ने किया जनसंपर्क।

*अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के लिए केन्द्रीय राज्यमंत्री ने किया जनसंपर्क।*


एटा/जलेसर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांवों में बुधवार को केन्द्रीय राज्यमंत्री एस पी सिंह बघेल ने अहिल्याबाई होल्कर जयंती के उपलक्ष्य में आगरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों से जनसंपर्क किया। महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को भारतीय जनता पार्टी एक महोत्सव के रूप में मना रही है।आगरा में 1 जून को होने वाले कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजक केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने बुधवार को जलेसर तहसील क्षेत्र के गांव इसौली, भील नगर, बाकलपुर, जरानी, जिनावली एवं सरानी सहित अन्य कई गांवों का दौरा करते हुए लोगों से जनसंपर्क किया और 1 जून को आयोजित महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफ़ल बनाने की लोगों से अपील की गई। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल लोकसभा क्षेत्र आगरा से मौजूदा सांसद हैं और जलेसर विधानसभा क्षेत्र भी आगरा लोकसभा क्षेत्र में ही आता है। जलेसर विधानसभा क्षेत्र से ही केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने भारी मतों के अन्तर से निर्वाचित होकर कई बार संसद भवन तक का रास्ता तय किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आगरा में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में भाजपा सरकार के कई दिग्गज़ नेताओं के आने की संभावना जताई जा रही हैं।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।