अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फिरोजाबाद के थाना क्षेत्र रामगढ़ के रविदासपुर में एक विवाहिता ने गृह कलेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे की सही वजह क्या थी, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविदासपुर स्थित एक किराए के मकान में रहने वाले दिलीप कुमार पेशे से ट्रक चालक हैं और घटना के समय ट्रक लेकर बाहर गए हुए थे। इसी बीच उनकी 28 वर्षीय पत्नी खुशबू ने घर में हुए किसी विवाद के चलते कमरे की छत पर लगे हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में केवल उनके बच्चे मौजूद थे।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मृतका मूल रूप से गांव जैरपुरा, थाना मटसेना की निवासी थी। सूचना मिलते ही उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

रिपोर्ट: बबलू फरमान