* श्री राज माता मंदिर में जन्माष्टमी - राजगुरु *

दिल्ली 4 सितंबर:~भगवान श्री कृष्ण ने संदेश दिया कि भक्ति करने के लिए कुछ अलग नही बल्कि निष्काम भाव से कर्तव्य कर्म ही भक्ति धर्म है यह संदेश दिया गया स्वामी राजेश्वरानंद राजगुरु जी महाराज द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर शिष्यों को गोरख पार्क शाहदरा स्थित श्री राजमाता झंडेवाला मंदिर में।

सदगुरु राजदरबार के प्रबंधक राम वोहरा ने बताया कि स्वामी राजेश्वरानंद राजगुरु जी महाराज के सान्निध्य में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें मंदिर के आसपास परिसर को रंग बिरंगी लाइटों कृत्रिम फूलों एवं प्राकृतिक फूलों के साथ सजाया गया।पंक्तिबद्ध भक्तों ने मंदिर मुख्य द्वार पर हिंडोले में विराजमान सृष्टि के रचयिता कृष्ण लाला को झुलाया तो भीतर प्रवेश करते ही मंदिर में विराजमान शिव परिवार की सुंदरता फल, सब्जियां एवं प्राकृतिक फूलों से सुसज्जित दर्शन कर भक्तों ने भरपूर आनंद प्राप्त किया।आगे चलकर मंदिर गर्भगृह स्थित सदगुरु श्री राजमाता जी महाराज की समाधि एवं वैष्णो देवी कटरा की तर्ज पर चरण गंगा के ठंडे शीतल जल में होकर तीन पिंडियों के दर्शन लाभ प्राप्त किया। मंदिर प्रांगड़ में अनेक छोटे छोटे बच्चे राधा कृष्ण शिव रूप में भ्रमण करते हुए जैसे देवलोक का नज़ारा देखने को मिला।राम राज के साथ कलाकारों ने "एक शाम राधा माधव के नाम" संकीर्तन के "श्री राधे श्री राधे जय श्री कृष्णा" ओर कृष्ण भजनों पर झूमते भक्तजन नाचते हुए मध्यरात्रि में छोटे छोटे बाल गोप एवं गोपियों ने छत्त पर लगी दही हांडी को पिरामिड बनाकर तोड़ने का दृश्य ओर अधिक ऊर्जा प्रदान कर गया जब डांडिया की धुन पर "गोविंदा आला रे आला जरा मटकी संभाल बृजबाला" का भजन पूरे हर्षोल्लास के साथ गाया गया।कृष्ण जन्म पर दूध दही शहद जल घी पंचामृत स्नान करवाया गया ओर बालकृष्ण लाल की आरती उतारने के बाद अनेक प्रकार का प्रसाद एवं पंचामृत वितरण किया गया।

इस अवसर पर भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी राजेश्वरानंद राजगुरु जी महाराज ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने संदेश दिया कि भक्ति कोई ऐसा कार्य नहीं है जोकि सांसारिक कार्यों से अलग से किया जाता हो बल्कि जिस सांसारिक कार्यों को भी निष्काम भाव से कर्तव्य कर्म करते हुए किया जाए वह भक्ति ही बन जाता हैं।

आज जन्माष्टमी महोत्सव में स्थानीय पार्षद प्रियंका सक्सेना, विभिन्न राजेतिक दलों के नेता एवं समाज सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा आनंद प्राप्त करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

राम वोहरा 9212315006