* पंजाबी बाग में 50वाँ श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव *

नई दिल्ली, 3 सितंबर 2026, पंजाबी बाग, नई दिल्ली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, संस्कृति एवं भारतीय कला को समर्पित 50वां स्वर्ण जयंती श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

यह सात दिवसीय महोत्सव 29 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक जन्माष्टमी पार्क, रिंग रोड, पंजाबी बाग में आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 8 बजे से रात्रि 12 बजे तक चलेगा।

समिति के अनुसार, इस वर्ष का महोत्सव दिल्ली के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी विशेष पहचान बना रहा है।

महोत्सव में देश-विदेश से आए कलाकारों द्वारा नृत्य-नाटिका, भजन, गायन तथा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। कार्यक्रमों में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।

फिल्मी कलाकारों की विशेष प्रस्तुतियां

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं?

29 अगस्त: प्रसिद्ध अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि द्वारा ?सीता की रामायण?।

30 अगस्त: प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी द्वारा ?द्रौपदी? नृत्य-नाटिका।

31 अगस्त: प्रसिद्ध अभिनेता मनोज तिवारी एवं अभिनेत्री श्वेता तिवारी द्वारा भजनों की अमृत वर्षा।

1 सितंबर: प्रसिद्ध अभिनेता पुनीत इस्सर द्वारा ?जय श्री कृष्ण ? गीता सार? नाट्य प्रस्तुति।

2 सितंबर: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री डेज़ी शाह द्वारा ?राधे कृष्ण? नृत्य प्रस्तुति।

3 सितंबर: प्रसिद्ध अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी द्वारा ?यशोदा नंदन? नाट्य मंचन।

4 सितंबर: प्रसिद्ध भजन गायक कुमार विषु द्वारा भजनों की अमृत वर्षा तथा शुभम-रूपम द्वारा भजन एवं तांडव उत्सव।

समिति ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के संदेश, भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाना है। भव्य मंच, धार्मिक झांकियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भक्ति संगीत इस आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान कर रहे हैं।

समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं एवं दिल्लीवासियों से परिवार सहित महोत्सव में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति-संगीत का आनंद लेने की अपील की है।