* " वीर अब्दुल हमीद " फिल्म की घोषणा , 60 साल बाद मिलेगा सम्मान *

*अम्बेडकर सेंटर में 'वीर अब्दुल हमीद' फिल्म की घोषणा, जी.डी. बख्शी बोले- 60 साल बाद वीर को मिल रहा सम्मान**

डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में 'देश की शान' कार्यक्रम में 1965 के युद्ध के हीरो परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद पर बन रही फिल्म *"वीर अब्दुल हमीद"* का ऐलान हुआ।

मुख्य अतिथि *मेजर जनरल जी.डी. बख्शी (सेवानिवृत्त)* ने कहा, "यह फिल्म बनना overdue था। 1965 की असल-उत्तर की लड़ाई में वीर अब्दुल हमीद ने जिस वीरता से पैटन टैंकों को तबाह किया, ऐसी मिसाल कम मिलती है। देर आए दुरुस्त आए।"

फिल्म निर्माता *श्री रईस खान* व एसोसिएट प्रोड्यूसर *श्री हेमंत कुमार* ने बताया कि फिल्म लेखक *सैयद अहसान अली* की पुस्तक पर आधारित है।