* " विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद --2027 " का आयोजन *

**नई दिल्ली, 10.09.2026:** युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस की भावना को आगे बढ़ाते हुए ?विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद?2027? का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय युवा महोत्सव के इस महत्वपूर्ण आयोजन का राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम **10 से 12 जनवरी 2027 को नई दिल्ली** में आयोजित किया जाएगा।

मेरा युवा भारत (माय भारत) इस कार्यक्रम की कार्यान्वयन संस्था है तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित है। यह देश के युवाओं को उनके विचार, सुझाव एवं नेतृत्व क्षमता के माध्यम से विकसित भारत @2047 के निर्माण में सक्रिय सहभागी बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद?2027 में देशभर के **15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा** भाग ले सकेंगे ।

1. **विकसित भारत चुनौती विषय** ? प्रश्नोत्तरी, निबंध एवं प्रस्तुति के तीन चरणों के माध्यम से युवाओं के विचारों और नेतृत्व क्षमता को मंच प्रदान किया जाएगा।

2. **सांस्कृतिक विषय** ? लोक नृत्य, लोक गीत, चित्रकला, वक्तृत्व एवं कविता लेखन के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया जाएगा।

3. **भारत के लिए रूपांतरण** ? युवाओं के वास्तविक विकासात्मक चुनौतियों के लिए नवोन्मेषी एवं उपयोगकर्ता-केंद्रित समाधान विकसित करने का अवसर मिलेगा।

4. **सामाजिक सरकारी के लिए तकनीकी नवाचार** ? सामाजिक एवं विकास संबंधी चुनौतियों के समाधान के लिए प्रौद्योगिकी आधारित नवाचारों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

5. **युवा उद्यमी चुनौती** ? युवा उद्यमियों को विकसित भारत की प्राथमिकताओं से जुड़े नवोन्मेषी प्रस्ताव एवं व्यावसायिक योजनाएँ प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

6. **युवा संसद** ? वर्ष 2027 में युवा संसद को विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद के एक अंग के रूप में सम्मिलित किया गया है।

## दिल्ली सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के युवाओं के लिए विशेष विषय

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद?2027 में राष्ट्रीय स्तर के लिए एक राष्ट्रीय विषय के स्थान पर क्षेत्र-विशेष विकासात्मक प्राथमिकताओं पर आधारित समस्या समाधान अपनाया गया है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ को शामिल करते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए विशेष विषय निर्धारित किया गया है।

इस क्षेत्र के लिए **?भविष्य का सुशासन, शहरी रूपांतरण एवं नागरिक सेवाएँ?** विषय-वस्तु रखी गई है।

इसके अंतर्गत युवाओं से यह विचार आमंत्रित किया जाएगा कि **2047 तक भारत विश्व की सर्वाधिक कुशल, पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित शासन व्यवस्था के रूप में विकसित हो सके।** युवा शहरी परिवहन, प्रौद्योगिकी, नागरिक सेवाओं तथा भविष्य की शासन व्यवस्था से जुड़े अपने अभिनव विचारों एवं समाधानों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचा सकेंगे।

## चरणबद्ध एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया

विकसित भारत चुनौती विधा के अंतर्गत चयन प्रक्रिया पाँच चरणों में होगी। प्रथम चरण में **मेरा युवा भारत पोर्टल** पर राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन विकसित भारत प्रश्नोत्तरी आयोजित होगी। इसके बाद चयनित लगभग **500 शब्दों के निबंध** लिखने वाले युवाओं को चुना जाएगा। तत्पश्चात जिला स्तर पर प्रस्तुति, राज्य स्तर पर विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद और अंततः राष्ट्रीय स्तर पर चयन की प्रक्रिया होगी।

राष्ट्रीय चरण में चयनित युवा नई दिल्ली में विषय-विशेषज्ञों, केंद्रीय मंत्रालयों के सचिवों एवं केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। प्रत्येक क्षेत्र से चयनित दल प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी प्रस्तुति देगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकसित भारत प्रश्नोत्तरी **17 अगस्त से 30 सितंबर 2026**, निबंध प्रतियोगिता **10 से 16 नवंबर 2026**, राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद **17 नवंबर से 7 दिसंबर 2026** तथा राष्ट्रीय विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद **10 से 12 जनवरी 2027** तक आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय आयोजन में प्रस्तुतियों, प्रदर्शनियों, कार्यशालाओं और मार्गदर्शन सत्रों के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय नेताओं, नीति-निर्माताओं और सांस्कृतिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों से संवाद का अवसर भी मिलेगा।

**मेरा युवा भारत, राज्य कार्यालय, दिल्ली के युवाओं से आह्वान करता है कि वे इस राष्ट्रीय पहल में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने विचार, रचनात्मकता, नवाचार एवं युवा नेतृत्व क्षमता के माध्यम से विकसित भारत @2047 के निर्माण में अपनी सार्थक भूमिका निभाएँ।**