हरचंदपुर की समस्याओं से रूबरू हुए रायबरेली के सांसद 

हरचंदपुर की समस्याओं से रूबरू हुए रायबरेली के सांसद

रायबरेली के हरचंदपुर विधानसभा के जनहित समस्याओं के संबंध में शिव फाउंडेशन के बैनर तले शिव फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने राहुल गांधी को ज्ञापन द्वारा विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया
हरचंदपुर कस्बे में रोस्टिंग के नाम पर दिन में कम शाम और रात में लगभग 6 घण्टे को अघोषित बिजली की कटौती की जाती है जिससे कि आमजनमानस शाम को अंधेरे में और रात को गर्मी से बेहाल होकर सो नही पाता है । हरचंदपुर सीएचसी अस्पताल में बोरिंग होने के बावजूद खारा पानी होने की वजह से वँहा भर्ती मरीजों और दिन में आने वाले मरीजों को पानी पीने में बहुत ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसके लिए पावर हाउस के निकट पानी की टंकी से पानी की सप्लाई लगभग 1 किमी० की पाइप सीएचसी तक पहुचा दी जाए तो पानी पीने की समस्या से निजात मिल सकती है ।
हरचंदपुर कस्बे के महराजगंज मोड़ से सीएचसी अस्पताल तक रोड पर प्रकाश लाइट लगवा दी जाए तो रात में आने वाले साइकल ,रिक्शा , पैदल , मरीजो को अंधेरे का सामना नही करना पड़ेगा ,
हरचंदपुर सीएचसी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन , ईसीजी मशीन , दिन की ओपीडी में एक आर्थो डॉक्टर ,एवम रात के लिए एक इमरजेंसी में ह्रदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती की जाए ।
हरन्दपुर कस्बे की मुख्य रास्ता लज्जाप्रीति उत्सव लान के बगल से बीएलपीएस स्कूल के सामने अंदर कस्बे से होकर कई पुरवो तक जोड़ता है उसी रास्ते पर कुछ लोग द्वारा निर्माण कार्य करवा लिया गया है जिसके कारण रास्ता बनने में अवरुद्ध उत्पन हो रहा है जिले के सक्षम प्रशासनिक अधिकारी की देखरेख में तैनाती कर जल्द से जल्द अधूरे पड़े रास्ते को पूर्ण करवा दिया जाए। नेता प्रतिपक्ष / सांसद राहुल गांधी ने आस्वासन दिया कि उच्चाधिकारियों के माध्यम से जल्द ही इस पर कार्यवाही की जाएगा , इस अवसर पर शिव फाउंडेशन के उपाध्यक्ष डॉक्टर शिवम , डॉक्टर शिवम कुशवाहा, सौरभ बाजपेई , धर्मेंद्र पाल, मोहम्मद फ़ैज़ी , अजीत यादव ,विपिन सैनी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे