हत्या की सुपारी लेने और गैंगस्टर बताकर बदनाम करने के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग

सोशल मीडिया पर गंभीर आरोपों का मामला पहुंचा एसपी के दरबार! आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कर डी डी शुक्ला ने लगाई न्याय की गुहार

हत्या की सुपारी लेने और गैंगस्टर बताकर बदनाम करने के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग

#Hardoi 

सोशल मीडिया पर कथित रूप से गंभीर एवं आपत्तिजनक आरोप लगाए जाने के मामले में स्वतंत्र पत्रकार देश दीपक शुक्ला उर्फ डी डी शुक्ला ने आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से पुलिस अधीक्षक हरदोई से न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायत में मोहित मिश्रा पर सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप के माध्यम से प्रार्थी को जान से मारने की सुपारी लेने वाला बताने, गैंगस्टर जैसी गतिविधियों से जोड़कर बदनाम करने तथा धमकीपूर्ण संदेश प्रसारित करने का आरोप लगाया गया है।

सुपारी लेने का आरोप तो सबूत कहां?

शिकायतकर्ता ने सवाल उठाया है कि किसी व्यक्ति पर हत्या की सुपारी लेने जैसा गंभीर आरोप लगाने का आखिर आधार क्या है? यदि आरोप लगाने वाले के पास कोई ठोस साक्ष्य है तो उसे पुलिस प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए। बिना प्रमाण इस तरह के आरोपों का सार्वजनिक प्रचार किसी की सामाजिक प्रतिष्ठा और व्यक्तिगत सुरक्षा को प्रभावित कर सकता है।

डिजिटल साक्ष्य के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग

डी डी शुक्ला ने अपनी शिकायत के साथ संबंधित व्हाट्सएप चैट, स्क्रीनशॉट एवं अन्य डिजिटल साक्ष्य संलग्न करते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और तथ्यों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है।

पत्रकारिता की आवाज दबाने का प्रयास तो नहीं?

शिकायतकर्ता का कहना है कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और जनहित के मुद्दों को उठाना उसका दायित्व है। किसी खबर या विचार से असहमति होने पर कानूनी रास्ता अपनाया जा सकता है, लेकिन गंभीर आरोप लगाकर किसी की छवि खराब करना और धमकीपूर्ण भाषा का इस्तेमाल करना उचित नहीं है।

अब पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी निगाहें

डी डी शुक्ला ने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी से व्यक्तिगत प्रतिशोध नहीं चाहिए, बल्कि निष्पक्ष जांच और न्याय चाहिए। अब देखना यह होगा कि आईजीआरएस पर दर्ज शिकायत का पुलिस प्रशासन क्या संज्ञान लेता है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।

डी डी शुक्ला का सवाल_आरोप गंभीर हैं तो जांच भी निष्पक्ष और कार्रवाई भी साक्ष्यों के आधार पर होनी चाहिए।

#ashokkumarmeena #DMHardoi #HardoiPolice #RahulPandey #hardoi 

#allfollowers UP Police Pro Cell Hardoi Uttar Pradesh Highlights