सेवा संकल्प अभियान में पशुधन बीमा पर 85 प्रतिशत सब्सिडी की दी गई जानकारी 

बैतालपुर, देवरिया। विकास खंड बैतालपुर के ग्राम सोपरी बुजुर्ग में पशुपालन विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं कृमिनाशक दवा पान कराया। उन्होंने पशुपालकों को पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा बुकलेट के माध्यम से योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।इस अवसर पर उन्होंने पशुपालकों को पशुधन बीमा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि शासन द्वारा अक्टूबर माह तक पशुधन बीमा प्रीमियम पर 85 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। इसलिए सभी पशुपालक अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क कर जल्द से जल्द अपने पशुओं का बीमा अवश्य करा लें, ताकि पशु की आकस्मिक मृत्यु होने पर आर्थिक क्षति से बचा जा सके।शिविर में महेंद्र यादव, सुभाष चंद्र, राजकुमार यादव एवं दुष्यंत तिवारी ने सहयोग किया।