साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा 4 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी

मुरादाबाद। गाजियाबाद यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा का मार्ग परिवर्तित किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 19031 साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा 4 दिसंबर 2026 को साबरमती से परिवर्तित मार्ग दिल्ली-नई दिल्ली शाहदरा-नोल्ली-शामली-टपरी होकर संचालित होगी।

मार्ग परिवर्तन के कारण ट्रेन गाजियाबाद, नया गाजियाबाद, मोदीनगर, मेरठ कैंट, मेरठ सिटी, सकौती टांडा, मुजफ्फरनगर और देवबंद स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले परिवर्तित मार्ग और ठहराव की जानकारी अवश्य देख लें।