शास्त्री जी की जयंती पर हुए विविध आयोजन

फतेहपुर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव व अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिला अध्यक्ष काली शंकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सिविल लाइन स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता विभाकर शास्त्री, भाजपा के जिला अध्यक्ष अन्नु श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री अर्चना त्रिपाठी, विराज शास्त्री मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में कायस्थों ने शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। इसके बाद ताम्बेश्वर मंदिर के पास स्थित भाजपा नेता विभाकर शास्त्री के आवास में कायस्थ समाज के लोगों का पटका पहनाकर, माल्यार्पण कर स्वागत व सम्मान विभाकर शास्त्री द्वारा किया गया। इस दौरान मुंबई से आए भजन गायक विनय वाई बापना के द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भजन सुना। इस अवसर पर रामजी सहाय, सुशील श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिद्धराज, डॉक्टर विवेक श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, रामजी श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव, राघवेंद्र शास्त्री, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, राहुल चित्रांशी,राकेश श्रीवास्तव,सुजीत सिन्हा, प्रवीण प्रसून,हिमांशू श्रीवास्तव,अभिषेक श्रीवास्तव,राजन श्रीवास्तव,सावन श्रीवास्तव,संजय लाला ठेकेदार, पूर्व सभासद मनोज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान भजन संध्या सुनने के लिए पूर्व विधायक करण सिंह, नगरपालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य, प्रदीप गर्ग, सुनील गुप्ता, दिनेश गुप्ता,विद्या भूषण तिवारी, महेन्द्र कृष्ण श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।