विदाई की घड़ी में टूट पड़ा भावनाओं का बांध! व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष कमलेश अवस्थी के कंधे पर सिर रख फूट-फूटकर रोये यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार

विदाई की घड़ी में टूट पड़ा भावनाओं का बांध! व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष कमलेश अवस्थी के कंधे पर सिर रख फूट-फूटकर रोये यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार

पुलिस लाइन में ऐसा भावुक नजारा देख हर आंख हुई नम,अधिवक्ता,पुलिसकर्मी,व्यापारी,पत्रकार और आम जनता भी अपने आंसू नहीं रोक सकी!

#Hardoi 
.
वर्दी की अपनी शान होती है, पद की अपनी पहचान होती है, लेकिन जब इंसानियत का रिश्ता दिल से जुड़ जाता है तो बड़े-बड़े पद और मजबूत इरादे भी भावनाओं के आगे पिघल जाते हैं। पुलिस लाइन हरदोई में आयोजित विदाई समारोह का नजारा कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर शख्स का दिल भर दिया।

यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार की विदाई के दौरान भावनाओं का बांध उस समय टूट पड़ा, जब वह कमलेश अवस्थी, राष्ट्रीय महासचिव विकल्प मोर्चा एवं जिला उपाध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कंधे पर सिर रखकर फूट-फूटकर रोने लगे। यह दृश्य देखकर कमलेश अवस्थी सहित वहां मौजूद अधिवक्ता गण, पुलिसकर्मी, आम जनता और पत्रकार बंधुओं की आंखों से भी आंसू छलक पड़े।

यह आंसू किसी औपचारिक विदाई के नहीं थे, बल्कि आपसी सम्मान, अपनत्व और दिलों में बने रिश्तों की गवाही दे रहे थे। आखिर ऐसा क्या था कि वर्दी की जिम्मेदारी निभाने वाले निरीक्षक प्रमोद कुमार खुद को संभाल नहीं सके? जवाब साफ है, कुछ रिश्ते सरकारी पद और कुर्सी से नहीं, बल्कि व्यवहार और इंसानियत से बनते हैं।

सलाम है पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा 
साहब को! जिन्होंने अपने विवेक और पारखी नजर से थानों में प्रभारी निरीक्षकों का चयन किया। किसी अधिकारी की असली सफलता तब दिखाई देती है, जब उसकी विदाई पर जनता उसे रोकने के लिए नहीं, बल्कि उसके जाने के गम में रोती है।

साहब, आपकी कार्यशैली को साधुवाद। ऐसे अधिकारी ही पुलिस की वर्दी को जनता के भरोसे और सम्मान से जोड़ते हैं।

याद रखिए जनाब! कुर्सी और पद तो आज हैं,कल नहीं, लेकिन इंसानियत से कमाया हुआ सम्मान जिंदगी भर साथ चलता है।

वर्दी उतरेगी, कुर्सी छूटेगी, तबादला होगा, मगर दिलों में बनाई जगह कभी खाली नहीं होगी।

 डी. डी. शुक्ला, स्वतंत्र पत्रकार

#highlightseveryonefollowers #HardoiPolice #BreakingNews #DMHardoi #MYogiAdityanath