रेलवे फाटक संख्या 214 सात अक्टूबर को 10 घंटे रहेगा बंद, राहगीरों को होगी परेशानी

जयपुर। रेलपथ मरम्मत कार्य के चलते खातीपुरा-जगतपुरा स्टेशनों के बीच स्थित समपार फाटक संख्या 214 (सीबीआई फाटक) को 7 अक्टूबर 2026 को सड़क यातायात के लिए बंद रखा जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रेलपथ मरम्मत कार्य के दौरान फाटक को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस दौरान फाटक से होकर सड़क यातायात का आवागमन नहीं हो सकेगा।

रेलवे ने वाहन चालकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान फाटक की ओर जाने से बचें और आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।