मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज का शालीमार जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश

आगरा। आज श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, शालीमार में छीपीटोला स्थित जैन मंदिर में चातुर्मासरत पूज्य मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। सकल ग्रेटर कमला नगर जैन समाज ने भक्तिभाव एवं उत्साह के साथ मुनि श्री की भव्य अगवानी की।

इसके पश्चात मुनि श्री ससंघ का शालीमार जैन मंदिर में मंगल आगमन हुआ, जहाँ प्रातः 9 बजे प्रवचन सभा का शुभारंभ हुआ। अपने मंगल प्रवचन में मुनि श्री ने सभी श्रावकों को किसी की भी निंदा न करने का संकल्प दिलाया तथा सद्भाव, संयम और सकारात्मक विचारों के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का मंगलाचरण श्रीमती शशि पाटनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट एवं नवीन प्रबंध समिति की ओर से मुनि श्री को श्रीफल भेंट कर विनयपूर्वक मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

प्रवचन सभा में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें श्री प्रदीप जैन (PNC), श्री मुकेश रपरिया, श्री आशीष जैन, श्री अनिल पेपर, श्री मनोज जैन, श्री मनीष जैन, श्री संजू गोधा, श्री राजेश बेनरा, श्री अनिल अहिंसा, शैलेंद्र जैन,श्रीमती विनीता जैन, श्रीमती नलिनी जैन, श्रीमती संगीता जैन, श्री नरेंद्र गोधा, श्री राजकुमार जैन सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु शामिल रहे।

समस्त आयोजन भक्तिमय एवं मंगलमय वातावरण में संपन्न हुआ।