मालदा मंडल में जमीन धंसने से रेल यातायात प्रभावित, पांच ट्रेनें रद्द तिलडांगा–न्यू फरक्का रेलखंड पर भू-धंसाव के बाद रेलवे ने लिया फैसला, उत्तर बंगाल एक्सप्रेस निर्धारित समय पर चलेगी

मालदा मंडल के तिलडांगा न्यू फरक्का रेलखंड पर जमीन धंसने की घटना के कारण रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने आज चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार गौर एक्सप्रेस, कंचन कन्या एक्सप्रेस, दार्जिलिंग मेल और पदातिक एक्सप्रेस समेत कुल पांच ट्रेन सेवाएं रद्द रहेंगी। वहीं उत्तर बंगाल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर संचालित होगी।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

13153 गौर एक्सप्रेस सियालदह से मालदा, रात 10:05 बजे।

13149 कंचन कन्या एक्सप्रेस सियालदह से अलीपुरद्वार, रात 8:30 बजे।

12343 दार्जिलिंग मेल सियालदह से हल्दीबाड़ी, रात 10:15 बजे।

12377 पदातिक एक्सप्रेस सियालदह से न्यू अलीपुरद्वार, रात 11:20 बजे।

13173 कंचनजंघा एक्सप्रेस सियालदह से सबरूम, सुबह 6:50 बजे, 4 सितंबर 2026।

उत्तर बंगाल एक्सप्रेस चलेगी

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन संख्या 13147 उत्तर बंगाल एक्सप्रेस सियालदह से शाम 7:40 बजे अपने निर्धारित समय पर चलेगी। बाकी उपरोक्त ट्रेनें रद्द रहेंगी।

रेल प्रशासन द्वारा तिलडांगा न्यू फरक्का रेलखंड पर उत्पन्न स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें।