मलपुरा पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को दबोचा, 21 क्वार्टर बरामद

आगरा। थाना मलपुरा पुलिस ने चेकिंग और गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध देशी शराब की बिक्री करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 क्वार्टर देशी शराब बरामद की है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को थाना मलपुरा पुलिस टीम मनखेड़ा से नगला सांवला जाने वाली सड़क पर चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमित पुत्र अशोक निवासी बघा, थाना कागारौल, आगरा, हाल निवासी ग्राम मुड़ैरा, थाना मलपुरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र करीब 31 वर्ष बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की। इस संबंध में थाना मलपुरा में मुकदमा संख्या 492/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कपिल शर्मा, कांस्टेबल निकेश रावत और कांस्टेबल हिमांशु चौधरी शामिल रहे।