भाजपा युवा मोर्चा संकल्प यात्रा एंव भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ठाकुर का भव्य स्वागत

राजगढ़।युवा मोर्चा संकल्प यात्रा एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ठाकुर के आगमन पर बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी सक्रियता और एकजुटता का परिचय दिया।कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ठाकुर के नेतृत्व में युवा मोर्चा जिले में नई ऊंचाइयों को छुएगा। साथ ही युवाओं को संगठनात्मक गतिविधियों में अधिक से अधिक अवसर मिलेंगे और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और मजबूत होगा।इस दौरान युवा भाजपा नेता गोपाल बादशाह नगर पालिका अध्यक्ष पवन कुशवाहा कृष्णा भाई श्रीराम दांगी,गिरिराज गुर्जर, पवन पाटीदार, अजेश यादव तेज सिंह गुर्जर पिंकू गुर्जर उपेंद्र जायसवाल सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत कर उनके सफल कार्यकाल की कामना की।स्वागत से अभिभूत अजय ठाकुर ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह स्वागत मेरा नहीं जिले के हर एक युवा कार्यकर्ता का है। पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसे कभी टूटने नहीं दूंगा। मेरा लक्ष्य युवा मोर्चा को बूथ स्तर तक सबसे मजबूत संगठन बनाना है। हर गांव, हर मोहल्ले में युवा भाजपा से जुड़ेगा।नगर के मुख्य चौराहों और प्रमुख मार्गों पर कार्यकर्ता पहले से ही तैयार थे। जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए थे। जैसे ही अजय ठाकुर पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने एक के बाद एक पुष्पमाला पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। कुछ देर में वे पुष्पमालाओं से पूरी तरह लद गए। युवाओं ने अजय ठाकुर जिंदाबाद और युवा मोर्चा जिंदाबाद"के गगनभेदी नारे लगाए।पवन पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित संकल्प यात्रा का उद्देश्य जिले के युवाओं को संगठन से जोड़ना, उनमें राष्ट्रसेवा एवं संगठन के प्रति समर्पण की भावना जागृत करना और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाना है। संकल्प यात्रा के माध्यम से युवाओं को संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर के नेतृत्व में युवा मोर्चा जिलेभर में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य करेगा।