बेडच जंक्शन-उदयपुर सिटी रेलखंड पर तकनीकी कार्य, चार रेलसेवाएं आंशिक रद्द

बेडच जंक्शन-उदयपुर सिटी रेलखंड पर तकनीकी कार्य, चार रेलसेवाएं आंशिक रद्द

25 सितंबर को राणाप्रतापनगर-मावली यार्ड के बीच लिया जाएगा ब्लॉक

उदयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा बेडच जंक्शन केबिन-उदयपुर सिटी रेलखंड पर राणाप्रतापनगर-मावली यार्ड के बीच तकनीकी कार्य कराया जाएगा। इसके लिए 25 सितंबर को ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते इस रेलखंड पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा और चार रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 59835 मंदसौर-उदयपुर सिटी रेलसेवा 25 सितंबर को मंदसौर से रवाना होकर राणाप्रतापनगर तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा राणाप्रतापनगर-उदयपुर सिटी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 59836 उदयपुर सिटी-मंदसौर रेलसेवा 25 सितंबर को उदयपुर सिटी के बजाय राणाप्रतापनगर से रवाना होगी। यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-राणाप्रतापनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 59606 बड़ी सादड़ी-उदयपुर सिटी रेलसेवा 25 सितंबर को बड़ी सादड़ी से चलकर मावली तक ही संचालित होगी। मावली-उदयपुर सिटी के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा। वहीं गाड़ी संख्या 59607 उदयपुर सिटी-बड़ी सादड़ी रेलसेवा उदयपुर सिटी के स्थान पर मावली से रवाना होगी और उदयपुर सिटी-मावली के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।