फेसबुक पोस्ट से मचा बवाल, विवाद पहुंचा कोतवाली! मान्यता प्राप्त पत्रकार ने दी तहरीर, अभद्र टिप्पणी और धमकी देने का आरोप

फेसबुक पोस्ट से मचा बवाल, विवाद पहुंचा कोतवाली! मान्यता प्राप्त पत्रकार ने दी तहरीर, अभद्र टिप्पणी और धमकी देने का आरोप

ओवैसी के वायरल भाषण पर फेसबुक पोस्ट के बाद शुरू हुआ विवाद; पत्रकार ने SP से लेकर शहर कोतवाली तक लगाई गुहार

#हरदोई

.

सोशल मीडिया पर एक फेसबुक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस की चौखट तक पहुंच गया है। 'मरियम टाइम्स' हिंदी दैनिक के संपादक एवं उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार कलीम उल्ला फारुकी ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर कई लोगों पर अभद्र टिप्पणी करने, धमकी देने और उनकी सामाजिक एवं पत्रकारिक छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है।

एक पोस्ट बनी विवाद की वजह, तस्वीर के साथ आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने का आरोप

पत्रकार के मुताबिक, AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी के एक वायरल भाषण के जवाब में उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर 'यूपी में अब्दुल दरी नहीं बिछाता है' शीर्षक से पोस्ट साझा की थी। आरोप है कि इसके बाद 21 अक्टूबर को मालिक मोनिस नामक व्यक्ति ने उनकी तस्वीर के साथ कथित आपत्तिजनक पोस्ट साझा कर दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियों का सिलसिला शुरू हो गया।

SP से शिकायत के बाद भी नहीं थमा कथित टिप्पणीबाजी का सिलसिला

कलीम उल्ला फारुकी के अनुसार, उन्होंने 22 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की साइबर क्राइम स्तर पर जांच चलने की बात भी कही गई है। इसके बावजूद 30 अक्टूबर को दोबारा अभद्र टिप्पणियां किए जाने का आरोप लगाया गया है।

प्रतिष्ठा पर चोट और जान-माल के खतरे की आशंका

पत्रकार ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर की जा रही कथित अभद्र टिप्पणियों से उनकी सामाजिक एवं पत्रकारिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही उन्होंने जान-माल का खतरा होने की आशंका जताते हुए संबंधित लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

#कोतवाल संजय त्यागी का आश्वासन, मुकदमा दर्ज कर होगी कार्रवाई

मामले में शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अब बड़ा सवाल यह है कि सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमा कहां समाप्त होती है और किसी व्यक्ति की गरिमा, प्रतिष्ठा एवं सुरक्षा का अधिकार कहां से शुरू होता है? फिलहाल इस मामले में पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

#DGPUttarPradesh #HardoiPolice #UPGovt #justice #highlightseveryonefollowers #DMHardoi