फिरोजपुर मंडल ने एक दिन में तीन एनएमजी रेक लोड कर बनाया नया कीर्तिमान

फिरोजपुर। माल परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में फिरोजपुर मंडल ने एक और उपलब्धि हासिल की है। मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार के मार्गदर्शन में मंडल ने 2 अक्टूबर 2026 को एक ही दिन में रिकॉर्ड तीन एनएमजी रेक लोड कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

इन तीनों एनएमजी रेक के माध्यम से टीसीआई लॉजिस्टिक्स द्वारा सोनालिका ट्रैक्टरों का परिवहन किया गया। तीनों रेक में कुल 418 ट्रैक्टर लोड किए गए। इसके एवज में फिरोजपुर मंडल को 37 लाख 36 हजार 821 रुपये का मालभाड़ा प्राप्त हुआ।

मंडल की इस उपलब्धि से माल ढुलाई के क्षेत्र में उसकी कार्यकुशलता और बेहतर समन्वय का परिचय मिलता है। रेक की त्वरित लोडिंग और सुचारु संचालन से ग्राहकों को भी समयबद्ध परिवहन सुविधा उपलब्ध हुई।

फिरोजपुर मंडल द्वारा माल परिवहन को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्राहकों को सुविधाजनक और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। तीन एनएमजी रेक की एक दिन में लोडिंग इसी दिशा में मंडल की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।