पुलिस स्मृति दिवस पर बैकुंठपुर में निकाली गई राष्ट्रीय एकता दौड़, पुलिसकर्मियों ने दिया एकता और सद्भाव का संदेश

बैकुंठपुर। पुलिस स्मृति (झंडा) दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को जिला कोरिया के मुख्यालय बैकुंठपुर में राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया राष्ट्रीय एकता दौड़ की शुरुआत पुलिस लाइन बैकुंठपुर से हुई। दौड़ पुलिस लाइन से निकलकर एसईसीएल, कुमार चौक और फव्वारा चौक होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान कोरिया पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस बल के जवान मौजूद रहे कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया। पुलिसकर्मियों ने दौड़ में शामिल होकर यह संकल्प दोहराया कि देश की सुरक्षा के साथ-साथ समाज में शांति, भाईचारे और एकजुटता बनाए रखना भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता को याद करना तथा आम नागरिकों में राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना रहा। आयोजन के दौरान उत्साह और अनुशासन का माहौल देखने को मिला।