पीलीभीत में शातिर आरोपित को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया,अमरिया पुलिस ने डुगडुगी बजाकर कराई मुनादी। थाना प्रभारी अमित सिंह ने गांव में मुनादी कर शातिर आरोपित को बस पर बिठाकर जिले से बाहर कियà

रिपोर्टर/ राजेश गुप्ता
लोकेशन/थाना अमरिया, पीलीभीत 
दिनांक 25 सितंबर 2026
मो 9719672920

पीलीभीत में शातिर आरोपित को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया,अमरिया पुलिस ने डुगडुगी बजाकर कराई मुनादी।

थाना प्रभारी अमित सिंह ने गांव में मुनादी कर शातिर आरोपित को बस पर बिठाकर जिले से बाहर किया।

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अमरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
अमरिया पुलिस के द्वारा शातिर आरोपित असगर अली पुत्र बदुल्लाशाह, निवासी कस्बा एवं थाना अमरिया को आगामी 6 माह के लिए जनपद पीलीभीत की सीमा से निष्कासित किया गया है।
थाना अमरिया पुलिस द्वारा डुगडुगी बजवाकर थाना प्रभारी अमित सिंह के द्वारा सार्वजनिक स्थान पर मुनादी कराई गई तथा जिला बदर आदेश पढ़कर आमजन को सुनाया गया।आमजन को अवगत कराया गया कि जिला बदर अवधि के दौरान असगर अली जनपद पीलीभीत की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा। यदि न्यायालय में उपस्थित होना आवश्यक हुआ तो नियमानुसार अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित हो सकेगा और कार्यवाही के बाद जनपद से बाहर चला जाएगा।

जिला बदर किए गए आरोपित का आपराधिक इतिहास के बारे में पुलिस के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है थाना अमरिया में कुल 4 मुकदमे (109/2018, 112/2018, 182/2019, 42/2023) दर्ज हैं।