पीलीभीत में वोटर लिस्ट में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप -ठेकेदार-वोटर, 13150 वोटों का खेल,पूर्व DM पर FIR की चेतावनी। कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस. Ankr/ कांग्रेस नेता ने वोटर लिस्ट में

ब्यूरो रिपोर्ट / राजेश गुप्ता | लोकेशन / पीलीभीत
मो 9719672920


 पीलीभीत  में वोटर लिस्ट में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप -ठेकेदार-वोटर, 13150 वोटों का खेल,पूर्व DM पर FIR की चेतावनी।

कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस.

Ankr/पीलीभीत से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ कांग्रेस नेता ने वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का खुलासा करते हुए प्रेस वार्ता की।उन्होंने बताया कि कैसे उनकी टीम ने कई महीनों तक एक-एक वोट की बारीक जांच की है।
करीब दस-बारह लड़के हमारे पर्सनल गाँव में बैठे थे, नवाबगंज बैठे थे, कुछ लोग शाहजहांपुर बैठे थे, कुछ लोग सीतापुर बैठे थे, जो हमारे अपने पर्सनल लोग थे, जो पार्टी के भी लोग थे लेकिन हमने इसको पार्टी में उस समय तक डिस्क्लोज नहीं किया था।हमने कहा एक-एक वोट को चेक करिए, किसी को एक वोटर की जिम्मेदारी दी, किसी को दो वोटर की।"
एक-एक वोटर लिस्ट में 945 से 1045 वोट रहता है तो एक हजार पैंतालीस बार एक-एक नंबर डालना फिर देखना बड़ा काम था। बहुत सारे लोगों ने एक-एक वोट चेक किया और डाटा निकल के आया। जब मेरे पास 50% डाटा आ गया था तब मैंने अपने राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया कि ऐसे कुछ हो रहा है, मैं पूरी सर्चिंग करके विद एविडेंस सॉफ्ट और हार्ड कॉपी में सारा एविडेंस दूंगा।"

जांच के बाद नेता ने जो खुलासा किया है वो चौंकाने वाला है। उनका आरोप है कि वोटर लिस्ट में ठेकेदार और बिल्डर के मजदूरों को वोटर बना दिया गया है, एक ही वोटर को अलग-अलग जगहों पर दिखाया गया है और इसी तरह 13 हजार 150 वोटों को 26 हजार 300 वोटों में बदला गया है।

हर ठेकेदार और बिल्डर का अलग-अलग वोटर है, हर ठेकेदार का वोटर अलग-अलग है, एक ही ठेकेदार के कितने वोटर हैं वो मैं निकालूंगा। असली वोटर और नकली वोटर में फर्क क्या है? और ये 13150 वोट जो है, ये 26300 वोट कैसे बने? और ये साबित करने के लिए कि भाजपा को मुस्लिम महिलाएं भी वोट दे रही हैं, ये दिखाने के लिए ये किया गया।
कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार ने कहा है अब आपसे रिपोर्ट मांगेगा आप कहाँ से देंगे?
हो सकता है तत्कालीन जिलाधिकारी की गैर जानकारी में हुआ हो लेकिन ये भी तो लापरवाही है। आप अगर किसी पोस्ट पर बैठे हो और आपके नीचे कोई ऐसे काम हो रहा है जिन्हें आप देख ही नहीं पा रहे हो तो कौन जिम्मेदार है? आप ही जिम्मेदार हो ना? आप इस पद पर क्यों बैठे हो?"

FIR की चेतावनी

नेता ने कहा कि वो चुनाव आयोग की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं और अब पूर्व जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह समेत दोषियों के खिलाफ FIR कराएंगे।


मैं इलेक्शन कमीशन की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हूँ, मैं पूर्व DM ज्ञानेंद्र सिंह के खिलाफ FIR कराऊंगा। FIR की कॉपी राष्ट्रपति को भेजूंगा, राज्यपाल को भेजूंगा, रजिस्ट्रार सुप्रीम कोर्ट को, रजिस्ट्रार हाईकोर्ट को भेजूंगा। और मैं सेशन कोर्ट में 156(3) जो अब 173(4) हो गया है, उसमें जाऊंगा और हाईकोर्ट में 226 में जाऊंगा।


मैं कभी हवा में बात नहीं करता, मैं पहले काम करता हूँ उसके बाद बात करता हूँ। मैंने काम किया है, ये काम इसका प्रमाण है, ये सारा प्रमाण है और बहुत सारे प्रमाण मेरे पास हैं।


नेता ने दावा किया है कि उनके पास सॉफ्ट और हार्ड कॉपी में पूरे साक्ष्य मौजूद हैं और ये मामला यूपी का होने के कारण इसका खुलासा PCC यूपी के माध्यम से सुप्रिया जी, राजेंद्र पाल गौतम जी और मोना जी की मौजूदगी में किया गया। फिलहाल इस खुलासे के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज है।


पीलीभीत में वोटर लिस्ट में बड़ा खेल? कांग्रेस नेता का दावा - 10-12 लड़कों ने एक-एक वोट चेक किया, ठेकेदार के मजदूरों को बनाया वोटर, 13150 वोट को 26300 बनाया, भाजपा को मुस्लिम महिला वोट दिलाने का आरोप। बोले - रिपोर्ट आपसे मांगेगा तो कहाँ से दोगे, आप ही जिम्मेदार हो। पूर्व DM पर FIR कराऊंगा, राष्ट्रपति से सुप्रीम कोर्ट तक शिकायत भेजूंगा।