पीलीभीत में अंत्येष्टि स्थल तक जाने के लिए नहीं है कोई रास्ता, अंत्येष्टि के लिए शव को लेकर खेतोँ से होकर जाना पड़ा। वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। वायरल वीडियो कर शासन और प्रशासन से जागरूक

रिपोटर/राजेश गुप्ता
लोकेशन/तहसील अमरिया,पीलीभीत।
बुधवार, 2 सितम्बर 2026,
मो 9719672920

पीलीभीत में अंत्येष्टि स्थल तक जाने के लिए नहीं है कोई रास्ता, अंत्येष्टि के लिए शव को लेकर खेतोँ से होकर जाना पड़ा।
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।
वायरल वीडियो कर शासन और प्रशासन से जागरूक ग्रामीणों का एक जोरदार सवाल?क्या हम इतना गिर गए हैं।


उत्तर प्रदेश में जनपद पीलीभीत की तहसील अमरिया क्षेत्र के एक गांव से दिल को झकझोर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में शमशान घाट तक जाने के लिए खेतों से होकर लोगों को जाना पड़ रहा है और शमशान घाट तक कोई भी रास्ता नहीं है।इस मामले में अधिकारियों से ग्राम वासियों ने शिकायतें भी की हैँ मगर गंभीर समस्या का कोई भी हल नहीं निकला।वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाया जा रहा है कि गांव में एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद उसके शव को लेकर अंत्येष्टि के लिए शमशान घाट लेकर खेतों से होकर जा रहे हैं,और किस तरह से मृतक के परिजन शव को कंधों पर उठाकर खेतों से होते हुए शमशान घाट को जा रहे हैं।
जब सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की पड़ताल की गई तो यह वीडियो पीलीभीत जनपद की तहसील अमरिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत भौना के राजस्व ग्राम हुसैन नगर का बताया गया है। गांव के ही किसी जागरूक ग्रामीण के द्वारा इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर बनाकर वायरल किया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है जिससे प्रशासन के द्वारा विकास कार्यों की की जा रही बातों पर भी प्रश्न चिन्ह लग गया है।अब सोचने की बात यह है कि मनुष्य की अंतिम यात्रा अंत्येष्टि स्थल तक जाने के लिए एक सुगम रास्ता भी प्रशासन उपलब्ध नहीं करा पाया है।