पीलीभीत जनपद में जहानाबाद पुलिस ने अंतर जनपदीय गांजा तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़,सरगना सहित 4 गिरफ्तार। कीया सेल्टोस कार UP25ER4517 से 1 किलो 3 ग्राम गांजा, 380 ग्राम चरस और भारी मात्रा में चिलम-पुड़िà¤

रिपोटर/ राजेश गुप्ता
लोकेशन/ थाना जहानाबाद पीलीभीत
दिनांक 25 सितंबर 2026
मो 9719672920 

पीलीभीत जनपद में जहानाबाद पुलिस ने अंतर जनपदीय गांजा तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़,सरगना सहित 4 गिरफ्तार।

कीया सेल्टोस कार UP25ER4517 से 1 किलो 3 ग्राम गांजा, 380 ग्राम चरस और भारी मात्रा में चिलम-पुड़िया बरामद,नेपाल से लाते थे माल, सरकारी ठेके की आड़ में बिक्री करते थे।


पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के अपराध रोकथाम अभियान के तहत थाना जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर जनपदीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने रिछा तिराहा अमरिया रोड से किया सेल्टोस कार से 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सत्येन्द्र चौधरी पुत्र विनोद चौधरी निवासी हसनगंज नानपारा बहराइच (गिरोह सरगना),मुकेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश,ओमप्रकाश पुत्र प्यारेलाल निवासीगण रिछा तिराहा जहानाबाद, विजय कुमार पुत्र चन्द्रसेन निवासी लखा खास गजरौला पीलीभीत के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि रिछा तिराहे के पास ओमप्रकाश व उसका लड़का मुकेश कई वर्षों से अवैध गांजा बेच रहा है, जिससे नई उम्र के लड़के नशे के लती हो रहे हैं।मुखबिर की सूचना पर 24 सितंबर की रात 10 बजे पुलिस ने रिछा तिराहा अमरिया रोड पर काले रंग की किया सेल्टोस कार नंबर UP25ER4517 को रोका।

तलाशी में कार से 1 किलो 03 ग्राम गांजा, 380 ग्राम चरस, 200 चिलम कागज,30 मिट्टी की चिलम,एक बोरी में 480 बंडल स्वास्तिक छाप बीड़ी, 500 चिलम बनाने के कागज के रेपर तथा 50 डिब्बी गांजा वाली सिगरेट बरामद हुई।

गिरोह बहराइच के नानपारा से संचालित होता है।ये लोग गांजा नेपाल व अन्य सीमा वर्ती जनपदों से मंगवाते हैं और बाराबंकी, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत में सरकारी भांग के ठेकों पर सेल्समैन के जरिए बेचते हैं। एक छोटी पुड़िया 60 रुपये और बड़ी 120 रुपये में बेचते हैं। एक पुड़िया में लगभग 2 ग्राम गांजा होता है। गिरोह की एक जनपद से प्रतिमाह कमाई 5 से 7 लाख रुपये है। ये लोग खुले गांजे को 10 से 15 हजार किलो खरीदकर उसमें सिगरेट की तंबाकू व केमिकल मिलाकर 1 से डेढ़ लाख रुपये किलो के भाव पर बेचते हैं।

पुलिस कार पर पुलिस का लोगो और अंदर पुलिस का डंडा लगाकर चलती थी ताकि चेकिंग से बच सके।गिरोह के अन्य सदस्य विजय चौधरी, हरिओम वर्मा और यशवंत फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह, उ0नि0 देवेंद्र कुमार, उ0नि0 रामकिशोर वर्मा, हे0का0 सुरेश चन्द्र, का0 मनोज कुमार, का0 सोनू नागर, रि0का0 हर्ष शर्मा शामिल रहे हैं।