धनतेरस पर सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रही सदर कोतवाली पुलिस, देर रात तक बाजारों में किया पैदल निरीक्षण

मुरादाबाद। धनतेरस के पर्व पर शहरवासियों की सुरक्षा और बाजारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी सतपाल अंतिल के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। देर रात तक पुलिस अधिकारियों और जवानों ने बाजारों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।कार्यवाहक प्रभारी कोतवाली शिवम तोमर और कंजरी सराय चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार पुलिस बल और पीएसी के जवानों के साथ देर रात तक बाजारों में मुस्तैदी से डटे रहे। इस दौरान उन्होंने बाजारों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और व्यापारियों व खरीदारों में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय रही।धनतेरस पर पुलिस की इस मुस्तैदी और रात्रि गश्त से साफ नजर आया कि मुरादाबाद पुलिस त्योहारों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।