डीआरएम ने कानपुर में रेल व्यवस्थाओं का लिया जायजा

डीआरएम ने कानपुर में रेल व्यवस्थाओं का लिया जायजा

डीआरएम रजनीश अग्रवाल का कानपुर निरीक्षण, कोहरे में सुरक्षित रेल परिचालन पर जोर

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने शुक्रवार 9 अक्टूबर को कानपुर क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेल संरक्षा, यात्री सुविधाओं, स्टेशन पुनर्विकास कार्यों और रेलवे अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आयोजित संरक्षा संगोष्ठी में कोहरे के मौसम में सुरक्षित रेल परिचालन की तैयारियों की समीक्षा की गई। डीआरएम ने रेलकर्मियों को संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने और कम दृश्यता के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने कानपुर सेंट्रल स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। यात्रियों से संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक भी प्राप्त किया।

डीआरएम ने कानपुर अनवरगंज स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके अलावा उप मंडलीय चिकित्सालय, लोको, कानपुर का निरीक्षण कर रेलकर्मियों और उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन, उप मुख्य यातायात प्रबंधक आकांशु गोविल सहित अन्य अधिकारी और पर्यवेक्षक मौजूद रहे।