डाॅ अनुराग ने बच्चों संग सूबेदार का पुरवा में मनाया फतेहपुर का 200 वाॅ स्थापना दिवस

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में आज चेयरमैन फ़तेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा फतेहपुर स्थापना के 200 वर्ष पूर्ण होने पर सूबेदार का पुरवा में स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया।गांव में बच्चों द्वारा पूरे उत्साह के साथ गुब्बारे फुलाये गए।सभी बच्चों द्वारा उत्साह के साथ देशभक्ति के गीतों पर नृत्य कर एवं गीत सुनाकर स्थापना दिवस मनाया गया।ततपश्चात डॉ अनुराग ने फतेहपुर के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया।सभी बच्चों को बिस्कुट,टॉफी, केक,गुब्बारे,पेंसिल,रबर,कटर,रुमाल इत्यादि वितरित किया गया।सभी बच्चों ने "हैप्पी बर्थडे फतेहपुर" व "फतेहपुर जिंदाबाद" कह कर कार्यक्रम का बहुत उत्साह के साथ आनंद उठाया।इस अवसर पर जबर यादव,अंकित यादव सहित चैतन्य कुमार कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उपस्थित रहे।