ज्योति भूषण प्रताप सिंह विधि महाविद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस

CITIUPDATE NEWS(संतोष सारथी))कोरबा शिक्षक दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में ज्योति भूषण प्रताप सिंह विधि महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन भव्य एवं संगीतमय अंदाज में किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संगीतमय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही गीत गायन और भाषण के माध्यम से विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। शिक्षक साथियों ने भी अपने विचार साझा करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा और अनुशासन के महत्व के बारे में बताया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और योगदान की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उनके भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और उन्नति की कामना की गई। समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. किरण चौहान, वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक ए.के. पासवान, महिपाल, अवधेश त्रिवेदी, रश्मि सिंह, डॉ. सालिक राम सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।