जेल प्रशासन ने कई जरूरी बड़े बदलाव किए

जिला जेल से 12 जुलाई को हार्डकोर बंदियों के डांसिंग-पार्टी और नशाखोरी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय एक्शन देखने को मिल रहे है। प्रकरण की विभागीय जांच में जिला जेल के कई बड़े अधिकारी-कर्मचारियों पर गाज गिरी। कुछ को सस्पेंड किया गया, तो कुछ के तबादले किए गए। अब जिला जेल की सुरक्षा की कमान नए जेल डिप्टी सुपरिटेंडेंट मुरली मनोहर सुथार ने संभाल ली है। सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक की दोबारा संभावना न हो, इसके लिए नई अधिकारी कर्मचारियों की टीम के साथ जेल प्रशासन ने कई जरूरी बड़े बदलाव किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में किए गए इन बदलावों को लेकर जेल डिप्टी सुपरिटेंडेंट मुरली मनोहर सुथार से हुई खास बातचीत में उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था में हुए बदलाव से जुड़े कई अहम पहलुओं पर जानकारी साझा की।