चकिया विधानसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वरुण चौधरी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विकास कुमार खरवार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, सà

चकिया विधानसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वरुण चौधरी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

चकिया विधानसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वरुण चौधरी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विकास कुमार खरवार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया जोर

चकिया, चंदौली। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं प्रयागराज जोन के प्रभारी आदरणीय वरुण चौधरी के 10 अक्टूबर 2026 को चकिया विधानसभा में प्रथम आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। यूथ कांग्रेस चकिया के विधानसभा अध्यक्ष विकास कुमार खरवार के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, आपसी एकजुटता कायम रखने और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी साथियों को मिलकर कार्य करना होगा तथा आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाना होगा।

कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी चंदौली के जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी, कांग्रेस कमेटी चकिया के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी सहित भोला खरवार, रामनिवास यादव, गौरव श्रीवास्तव, विष्णु खरवार, रवि सोनकर, बबलू बिंद, सोनू यादव, अभय खरवार, हिरावन कुमार, प्रकाश चौहान, अनीश खान, मोहम्मद अजहरुद्दीन, कुंदन यादव, बृजेश खरवार और बड़क कुमार सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने वरुण चौधरी का स्वागत करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सहभागिता और उत्साह देखने को मिला।