ग्राम चारभाटा , वृत्त मगरलोड धमतरी में आबकारी विभाग की अवैध शराब बिक्री पर बड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही। कुल 5.76 देशी मसाला शराब जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार।

ग्राम चारभाटा , वृत्त मगरलोड धमतरी में आबकारी विभाग की अवैध शराब बिक्री पर बड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही। कुल 5.76 देशी मसाला शराब जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार।

जिला कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री रोहित देवांगन के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक *प्रीति कुशवाहा *वृत्त मगरलोड द्वारा कार्यवाही के दौरान आरोपी के निवास से 5.76 लीटर देशी मसाला शराब जप्त की गई। उक्त प्रकरण में आरोपी रामचंद्र महानन्द के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59-क के तहत विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक प्रीति कुशवाहा ,विवेक कुमार दीवान , मुख्य आरक्षक राजेश यादव,आरक्षक राजेश यादव,नीरज चंद्राकर,अरविंद नेताम , व वाहन चालक मोहनीश सिन्हा का सराहनीय एवं सक्रिय योगदान रहा।

जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है एवं आमजन से अपील की गई है कि इस प्रकार की किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।