गुरुगुज्जा पावर हाउस के विद्युत कर्मियों ने दिखाया काम का जज्बा, जर्जर विद्युत पोल को मिला नए पोल का सहारा; क्षेत्रवासियों ने की सराहना

खबर का असर! जागा बिजली विभाग, जर्जर पोल के बगल में लगाया दूसरा पोल

गुरुगुज्जा पावर हाउस के विद्युत कर्मियों ने दिखाया काम का जज्बा, जर्जर विद्युत पोल को मिला नए पोल का सहारा; क्षेत्रवासियों ने की सराहना

#Hardoi 

कहते हैं कि जब कलम से निकली आवाज जिम्मेदारों तक पहुंचती है तो बदलाव की तस्वीर भी सामने आने लगती है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय धन्नूपुरवा और क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को लेकर उठी शिकायतों और खबर का असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है।

आज गुरुगुज्जा पावर हाउस के विद्युत कर्मियों ने सराहनीय पहल करते हुए जर्जर विद्युत पोल के पास एक अन्य पोल लगाकर पुराने पोल को सहारा प्रदान किया। विद्युत कर्मियों की इस सक्रियता और मेहनत को देखकर क्षेत्रवासी उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं।

मो.प्रेम नगर कॉलोनी वासियों का कहना है कि विभाग के कर्मचारी इसी तरह तत्परता और जिम्मेदारी के साथ काम करते रहें तो बिजली व्यवस्था से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान हो सकता है।

सलाम है गुरुगुज्जा पावर हाउस के उन विद्युत कर्मियों को, जिन्होंने केवल जवाब नहीं दिया, बल्कि मैदान में उतरकर काम भी करके दिखाया।

हालांकि जर्जर पोल को सहारा देना सराहनीय कदम है, लेकिन स्थायी सुरक्षा के लिए आवश्यकतानुसार पुराने पोल को बदलने और विद्युत लाइनों की सुरक्षित शिफ्टिंग का कार्य भी पूरा होना चाहिए।

जनहित की आवाज उठती रहेगी, अच्छा काम करने वालों की कलम से तारीफ भी होती रहेगी!

_डी.डी. शुक्ला, स्वतंत्र पत्रकार

#highlightseveryone #highlightseveryonefollowers #सवालों #EnergyMinister #ChildSafety #hardoi #UPPCL #सुरसा #हरदोई