एसी ईएमयू ट्रेनों के ठहराव बढ़े, दैनिक यात्रियों को मिलेगी राहत

कोलकाता। दैनिक यात्रियों की यात्रा को अधिक सुविधाजनक और सुगम बनाने के उद्देश्य से सियालदह मंडल ने एसी ईएमयू लोकल ट्रेनों के ठहराव में बढ़ोतरी की है। यह व्यवस्था 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगी। चयनित एसी ईएमयू ट्रेनों में कुछ नए स्थायी ठहराव दिए गए हैं, जबकि कुछ स्टेशनों पर पहले से दिए जा रहे अतिरिक्त ठहराव की प्रायोगिक अवधि भी बढ़ाई गई है।

ट्रेन संख्या 33762 राणाघाट?बनगांव?सियालदह एसी ईएमयू लोकल का गोपाल नगर स्टेशन पर सुबह 7:34 से 7:35 बजे और बामनगाछी स्टेशन पर 8:43 से 8:44 बजे तक स्थायी ठहराव रहेगा। यह ट्रेन सुबह 9:38 बजे सियालदह पहुंचेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 33761 सियालदह?बनगांव?राणाघाट एसी ईएमयू लोकल सियालदह से शाम 6:14 बजे रवाना होगी। ट्रेन का बामनगाछी में 7:02 से 7:03 बजे और गोपाल नगर में 8:19 से 8:20 बजे तक ठहराव रहेगा। यह ट्रेन रात 8:43 बजे राणाघाट पहुंचेगी।

इसके अलावा राणाघाट?सियालदह मार्ग की एसी ईएमयू सेवाओं के लिए सिमुराली, हालीशहर और इच्छापुर स्टेशनों पर दिए गए अतिरिक्त ठहराव की प्रायोगिक अवधि को बढ़ाकर 30 नवंबर 2026 तक कर दिया गया है।

ट्रेन संख्या 31637 सियालदह?राणाघाट एसी ईएमयू लोकल का इच्छापुर में शाम 7:32 बजे, हालीशहर में 7:54 बजे और सिमुराली में रात 8:12 बजे ठहराव होगा। वहीं ट्रेन संख्या 31638 राणाघाट?सियालदह एसी ईएमयू लोकल सिमुराली में सुबह 8:45 बजे, हालीशहर में 9:02 बजे और इच्छापुर में 9:23 बजे रुकेगी।

सियालदह मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजीव सक्सेना ने कहा कि स्थायी और अतिरिक्त ठहराव बढ़ाने का उद्देश्य उपनगरीय मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे अधिक से अधिक यात्री अपनी दैनिक यात्रा के लिए एसी ईएमयू सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। सियालदह, राणाघाट, बनगांव और आसपास के स्टेशनों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को इससे आवागमन में अधिक सुविधा और लचीलापन मिलने की उम्मीद है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले नवीनतम ट्रेन समय-सारणी और संबंधित स्टेशनों पर होने वाली घोषणाओं की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।