एटा/अवागढ: नगला बंधा में घर के दरवाजे से भैंस चोरी, पीड़िता ने गांव के ही पाँच लोगों पर जताया शक, थाने में दी नामजद तहरीर।

*एटा/अवागढ: नगला बंधा में घर के दरवाजे से भैंस चोरी, पीड़िता ने गांव के पांच लोगों पर जताया शक, थाने में दी नामजद तहरीर।*


अवागढ़ (एटा)। थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला बंधा में भैंस चोरी होने का �मामला सामने आया है। पीड़िता नीतू देवी पत्नी वीर बहादुर निवासी नगला बंधा के अनुसार, दिनांक 12 नवंबर 2026 दिन गुरुवार रात उनकी भैंस घर के दरवाजे से चोरी हो गई।

पीड़िता नीतू देवी ने अपने प्रार्थना पत्र में गांव के ही हरेंद्र, जितेंद्र और धर्मेंद्र पुत्रगण महाराज सिंह, राघवेंद्र पुत्र सुकरामपाल तथा सेवा पुत्र हरेंद्र आदि लोगों को नामजद करते हुए आरोप लगाया है कि इन सभी की मिलीभगत से भैंस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।�
पीड़िता ने थाना अवागढ़ में पाँच लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, चोरी हुई भैंस बरामद कराने तथा आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

जब पीड़िता नीतू देवी ने हरेंद्र को मौके पर ही भैंस चोरी के शक में पकड़वा दिया था लेकिन पुलिस ने थाने ले जाकर हरेंद्र को छोड़ क्यों दिया। पुलिस की कार्य शैली पर यह एक बड़ा सवालिया निशान लगाता हुआ नज़र आ रहा है। पीड़िता द्वारा सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पर एक लाख रुपए लेकर छोड़ने का आरोप लगाया जा रहा है। लेकिन यह तो जाँच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पीड़िता द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोप सही हैं या फ़िर पूरी तरह से निराधार हैं।�
अब देखना होगा कि पुलिस मामले की जांच कर पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए क्या कार्रवाई करती है यह तो आगामी समय ही बताएगा।�


रिपोर्ट: रमेश जादौन जलेसर, एटा।