आगासोद स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग के चलते चार विशेष ट्रेनों के फेरे निरस्त

आगासोद स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग कार्य के चलते रेल प्रशासन ने चार साप्ताहिक विशेष ट्रेनों के निर्धारित फेरों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। इसके तहत कानपुर सेंट्रल से मदुरै और प्रयागराज से यशवंतपुर के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों के कई फेरे प्रभावित रहेंगे।

रेल प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 01925 कानपुर सेंट्रल?मदुरै साप्ताहिक विशेष ट्रेन के 30 सितंबर, 7 अक्टूबर और 14 अक्टूबर 2026 के फेरे निरस्त रहेंगे। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 01926 मदुरै?कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक विशेष ट्रेन 3 अक्टूबर, 10 अक्टूबर और 17 अक्टूबर को नहीं चलेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 04149 प्रयागराज?यशवंतपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन के 30 सितंबर, 7 अक्टूबर और 14 अक्टूबर के फेरे निरस्त किए गए हैं। वापसी में गाड़ी संख्या 04150 यशवंतपुर?प्रयागराज साप्ताहिक विशेष ट्रेन 3 अक्टूबर, 10 अक्टूबर और 17 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति और विस्तृत समय-सारणी की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। यात्री राष्ट्रीय रेल पूछताछ प्रणाली अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं।