अहमदाबाद मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’

अहमदाबाद मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकाली गई ?रन फॉर यूनिटी?

डीआरएम वेद प्रकाश ने रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर रिवरफ्रंट उस्मानपुरा से रिवरफ्रंट हाउस बिल्डिंग तक ?रन फॉर यूनिटी? का आयोजन किया गया। इसमें रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा अपने कार्यों में ईमानदारी पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा अपनाने का आह्वान किया।

डीआरएम वेद प्रकाश ने कहा कि सत्यनिष्ठा केवल कार्यस्थल तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना जरूरी है। देश को एकजुट सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय एकता और अखंडता के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

उन्होंने धर्म जाति और पंथ से ऊपर उठकर आपसी भाईचारा सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से अहमदाबाद मंडल के रेलकर्मियों ने राष्ट्र की एकता अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।