अरुण पचौरी बने सर्वजन सनातन पार्टी के आगरा जिलाध्यक्ष

आगरा। सर्वजन सनातन पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत अरुण पचौरी को आगरा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्नेम् नागेश्वर राव के हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अरुण पचौरी की नियुक्ति पर उनके साथी अधिवक्ताओं, मित्रों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अरुण पचौरी के नेतृत्व में जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की गतिविधियों का विस्तार होगा।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरुण पचौरी से संगठन को सक्रिय बनाने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा संगठन की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा की जा रही है। उनकी नियुक्ति को लेकर समर्थकों में उत्साह देखा गया।

पार्टी की ओर से नियुक्ति की सूचना केंद्रीय कार्यालय और उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी के संबंधित पदाधिकारियों को भी भेज दी गई है।