अमावस्या पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने ओमघाट मे की गंगा आरती

नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनिधि तिवारी का नमामि गंगे के पदाधिकारियो ने किया स्वागत
फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा अमावस्या पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। गंगा आरती में मुख्य यजमान के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनिधि तिवारी उपासना शरन मौजूद रही l सर्वप्रथम ओमघाट पर नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनिधि तिवारी का नमामि गंगे के पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया ।गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया । गंगा आरती में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनिधि तिवारी ने कहा कि हम सब का दायित्व है मां गंगा को अविरल व निर्मल बनाए रखना ।गंगा नदी को गंदा न करें एवं मां गंगा को स्वच्छ रखें।अंत मे डीपीओ ज्ञान तिवारी ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया।इस मौके पर गायत्री परिवार के रविंद्र सिंह सुरेंद्र पाठक आशीष गुप्ता प्रज्ञा गुप्ता सोनू शिवहरे राधिका राम विशाल गुप्ता वीरेंद्र साहू ,समाजसेवी रामाशंकर त्रिपाठी,पंकज कुमार, राघवेंद्र ,अनुज, वीरेंद्र साहू , सुरेंद्र पाठक, प्रांशु रस्तोगी, विवेक , माधव दीक्षित, अहम शर्मा ,सुमित, शिवम मिश्रा आर्यन मिश्रा मौजूद रहे।