अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस के संचालन समय में आंशिक बदलाव, 14 नवंबर से लागू होगा नया समय

अजमेर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस के संचालन समय में आंशिक बदलाव किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से मार्ग के कुछ प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेन के आगमन और प्रस्थान के समय में परिवर्तन किया गया है। नया समय 14 नवंबर 2026 से अजमेर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन से लागू होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 19611 अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस अब परिवर्तित समय सारणी के अनुसार संचालित होगी। ट्रेन लुधियाना स्टेशन पर दोपहर 12:05 बजे पहुंचेगी और 12:10 बजे रवाना होगी। इसके बाद फगवाड़ा स्टेशन पर 12:39 बजे आगमन और 12:41 बजे प्रस्थान होगा।

इसी क्रम में ट्रेन जालंधर सिटी स्टेशन पर दोपहर 1:06 बजे पहुंचेगी और 1:11 बजे रवाना होगी। वहीं ब्यास स्टेशन पर 1:38 बजे आगमन और 1:40 बजे प्रस्थान होगा। इसके बाद ट्रेन दोपहर 2:40 बजे अमृतसर स्टेशन पहुंचेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संशोधित समय सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि स्टेशन पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।