Varanasi News:डांडिया महोत्सव की तैयारियों को लेकर काशी महिला व्यापार मंडल की बैठक रचना रेस्टोरेंट में जुटीं महिला सदस्य, आयोजन को आकर्षक और यादगार बनाने पर हुआ विचार-विमर्श

 

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय 

मो-7068472008

वाराणसी। काशी महिला व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से गुरुवार को रचना रेस्टोरेंट में डांडिया महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें महिला व्यापार मंडल की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में डांडिया कार्यक्रम को आकर्षक और यादगार बनाने के साथ ही आयोजन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित महिलाओं ने आपसी सहयोग और सहभागिता के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का अवसर मिलता है। डांडिया महोत्सव के माध्यम से संगठन की एकजुटता और महिला व्यापारियों के बीच आपसी समन्वय को भी बढ़ावा देने पर विचार किया गया।

बैठक में डांडिया महोत्सव की तैयारियों को लेकर विभिन्न सुझाव साझा किए गए। सदस्यों ने आयोजन को उत्साह, उमंग और पारंपरिक रंगों से सराबोर बनाने की बात कही। सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने पर सहमति जताई।

यह बैठक व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष राकेश जैन के संरक्षण में आयोजित की गई। बैठक के दौरान महिला सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन करने पर जोर दिया।

बैठक में काशी महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष शालिनी गोस्वामी, मंत्री रश्मि साहू, कोषाध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, सोनी यादव, रेणुका यादव, सुषमा पांडेय, लक्ष्मी जादवानी, लता चौधरी, सोनम द्विवेदी, वीनू नागवानी और मीडिया प्रभारी बबीता चंदेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।