दुर्घटना में घायल वीरेन्द्र मिश्रा की लखनऊ में इलाज के दौरान मृत्यु

अम्बेडकरनगर | थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत विगत 19 अप्रैल 2025 को राजेसुल्तानपुर जहांगीरगंज मार्ग पर दोपहर में तेंदुआईकला इण्टर कालेज के सामने हुए भीषण दुर्घटना में घटना स्थल पर एक बच्ची की मृत्यु हो गई थी और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गयें थे। दुर्घटना में थाना राजेसुल्तानपुर के ग्राम ठेगी प्रतापपुर निवासी वीरेन्द्र मिश्र उस समय घायल हो गये थे जिनका इलाज लखनऊ में चल रहा था जबकि उनकी पोती ओजस्विनी 8 वर्ष की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई थी। घायल वीरेन्द्र मिश्रा की भी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई जिनका शव कल घर पहुंचा तो आसपास एवं इलाके में कोहराम मच गया । भारी संख्या में लोग बीरेंद्र मिश्र के घर पहुंचकर नम आंखों से शोक व्यक्त किया और अन्तिम संस्कार में शामिल हुए। मौके पर सपा के प्रदेश सचिव योगेंद्र नाथ त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, मित्रसेन यादव, डॉक्टर सुरेंद्र यादव , महेन्द्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख चन्द्र प्रकाश यादव,वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मण्डल प्रकाशचंद्र शुक्ल,कृष्ण भगवान मिश्र,ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह,मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उर्फ कन्हैया सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग परिवार में हुई दो मौत की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया और परिवार को ढांढस बंधाया। इस दुर्घटना में घायल चार अन्य लोगों का इलाज अब भी चल रहा है।