चंदौली।एक मासूम ने समझा अनाथ बुजुर्गों का दर्द, मां के साथ वृद्धाश्रम पहुंचकर अपने हाथों से बांटा कंबल,बोला-हम अपनी मां के साथ दादा-दादी को कंबल बाटने आए हैं, क्योंकि इनको ठंड लग रही है

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय�

चंदौली।मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम में रविवार की देर शाम समाजसेविका प्रियंका सिंह द्वारा वृद्धजनों के बीच पहुंचकर कुशलक्षेम जाना गया।इस दौरान प्रियंका सिंह ने करीब 120 वृद्धजनों को कंबल वितरीत किया। उन्होंने कहा कि यह कंबल वितरण कोई दान नहीं बल्कि एक सहयोग है।कड़कड़ाती ठंड में बुजुर्गों की सेवा ही सबसे बड़ा है। वहीं ठंड के मौसम में कंबल पाकर वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे।

युवा समाजसेविका प्रियंका सिंह ने कहा कि एक दूसरे का सहयोग करना संसार की परम्परा है। सेवा भाव से किया गया कोई भी कार्य सर्वोपरि है। हालांकि उन्होंने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की बढ़ती संख्या देखकर वर्तमान परिदृश्य पर दुख जताते हुए कहा कि यह टूटते परिवार की देन है। बुजुर्गों का सम्मान करना हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी और पुनीत कार्य है।

*पांच वर्षीय कुंवर अधिराज सिंह के वचन सुनकर वृद्धजनों ने दिया आशीर्वाद*
�कार्यक्रम के दौरान मां प्रियंका सिंह के साथ वृद्धाश्रम पहुंचे बेटे कुंवर अधिराज सिंह के सेवा भाव को देखकर उपस्थित लोग अविभूत हो उठे। बेटे अधिराज सिंह ने वृद्धजनों के बीच कंबल वितरण करने के पश्चात बताया कि' हम दादी दादा को कंबल बांटने आए हैं। क्योंकि ठंड लग रही है सबको '।इस दौरान प्रिंस सिंह, मान बहादुर सिंह, अधिराज नारायण सिंह, ऊषा सिंह, नम्रता सिंह, राजेश्वर पटेल, विष्णु देव शर्मा एवं दिव्या गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

सरेसर गांव के पास सड़क हादसे में हुई अमित सोनी मौत, एक युवक घायल